3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में काम कर रहे श्रमिक की मौत

जवाहरपुर तापीय परियोजना में काम कर रहे श्रमिक की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 8 May 2018, 7:25 PM IST

accident

accident

एटा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जवाहरपुर तापीय परियोजना में काम कर रहे श्रमिक की मौत हो गई। बताया गया है कि श्रमिक परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान ट्रक से गिट्टी खाली कर रहा था, उसी समय अचानक ट्रक पीछे हुआ, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - गर्भधारण से प्रसव तक की समस्याओं और निदान पर यहां मंथन करेंगे विशेषज्ञ

यहां का है मामला
ये मामला थाना मलावन क्षेत्र का है। ग्राम लोहाखार निवासी 30 वर्षीय नवलेश कुमार पुत्र सूरज पाल पिछले तीन माह से मलावन के समीप चल रहे अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट जवाहरपुर तापीय परियोजना में काम कर रहा है। परियोजना का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। मंगलवार दोपहर दो बजे वह ट्रक से गिट्टी खाली कर रहा था, तभी अचानक ट्रक पीछे हुआ, जिससे वह ट्रक की चपेट में आ गया।

ये भी पढ़ें - प्रेम चौधरी को लोगों ने देहाती कहकर चिढ़ाया, अब लंदन में पेंटिग्स प्रदर्शनी लगाकर मान बढ़ाया, देखें वीडियो

हो गई मौत
वह ट्रक के टायर के नीचे आ गया। वहां काम कर रहे साथी श्रमिकों ने शोरगुल मचाना शुरू किया, तो ट्रक चालक हडबड़ा गया और इस हड़बड़ाहट में उसने ट्रक को और भी पीछे कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिक उसे गंभीर घायल अवस्था में लेकर जिलाअस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - नाजुक त्वचा से ना करें खिलवाड़, सुंदर दिखने के लिए अपनाएं कॉस्मेटोलॉजिस्ट के टिप्स

ये भी पढ़ें - इस बीजेपी विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला अनिश्चितकालीन धरने पर, दी आत्मदाह की धमकी

ये भी पढ़ें - फिल्मी हीरो को रियल लाइफ में हीरोगीरी दिखाना पड़ा महंगा, पुलिस ने जबरन हवालात में डाला

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश