
Coronavirus: उपलेटा में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला
इटावा. इटावा में मंगलवार को एक साथ 3 लोगों को कोरोना संक्रमित पाए जाने से हडकंप मच गया। इसके साथ ही यहाॅ पर संक्रमितों की संख्या बढ कर पांच हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में से 2 व्यक्ति श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 16 मई को इटावा आये थे। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 18 व्यक्ति गुजरात से आये थे जिनमें से 2 श्रमिक कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। महेवा विकास खण्ड के पहाडपुर गाॅव के 35 वर्षीय निवासी और उरैंग गांव के 30 वर्षीय निवासी में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसी के साथ अब इटावा में 5 कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
किडनी की बीमारी से ग्रसित था कोरोना पॉजिटिव-
ग्रामीण क्षेत्र के अलावा कोरोना नगर में भी पैर पसार चुका है। नगर के खटखटा बाबा कालोनी में एक व्यक्ति के पाजटिव पाए जाने के बाद नगर क्षेत्र में भी हडकंप मच गया है। कोरोना पाजटिव पाया गया व्यक्ति लंबे समस्य से किडनी की बीमारी से ग्रसित था और इटावा के एक निजी चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था। बीमारी की समस्या गंभीर होने पर परिजनों द्वारा कल इलाज हेतु गुडगांव के एक निजी अस्पतला ले जाया गया था। गुडगांव में इलाज के लिये भर्ती किये जाने के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकल आई।
गुडगांव के कोरोना पाजटिव की रिपोर्ट आने के बाद उस व्यक्ति के स्थानीय निवास खटखटा बाबा कॉलोनी को सील कर दिया गया है और उनके घर के हर सदस्य को जांच के लिये अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पॉजिटिव आये व्यक्ति के साथ जितने लोग गुडगांव गए थे। उन सबका सैंपल लिया जा रहा है, जिसमें उनके घर के पास रहने वाला व्यक्ति जो कि अपनी गाड़ी से उनको गुडगांव छोड़ने गया था और उनके एक रिश्तेदार जो कि होम गंज के निवासी हैं उनका भी सैंपल लिया गया है। उनके रिश्तेदार जो कि होमगंज में रहते हैं। इस लिये ऐतिहातन होम गंज मंडी को सील कर दिया गया है।
उपजिलाधिकारी सदर सिंद्धार्थ ने बताया कि पाजटिव पाया गया व्यक्ति कल ही अपना इलाज कराने गुडगांव गए थे और उनके साथ एक रिश्तेदार जो कि होम गंज निवासी वो भी गए थे। इसी के मद्देनजर ऐतिहातन प्रशासन द्वारा अगले आदेश तक या जब तक साथ गए व्यक्ति की जांच रिपोर्ट नही आ जाती होम गंज को सील कर दिया गया है। होम गंज को सील करने से पहले पूरी मंडी को सेनेटाइज किया गया है। इसके अतिरिक्त पाजटिव पाए गए व्यक्ति का इलाज इटावा के जिस निजी चिकित्सालय में चल रहा था उसको भी ऐतिहासिक सेनेटाइज कर जांच रिपोर्ट आने तक बंद कर दिया गया है। इस पूरी कार्यवाही के दौरान सीओ सिटी वैभव पांडे, कोतवाल रमेश सिंह, अस्तल चैकी इंचार्ज मिलन सिरोही, नया शहर चैकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम साथ रही।
Updated on:
19 May 2020, 7:17 PM IST
Published on:
19 May 2020, 6:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.