
Corona
गोंडा. जनपद में लगातार कोरोना विस्फोट के नए मामले सामने आने से प्रशासन में भूचाल सा आ गया है। रविवार की देर शाम आई रिपोर्ट में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 26 से बढ़कर 29 हो गई है। अब तक जिले में कुल 31 कोरोना मरीज पाए गए। जिनमें दो जंग जीतकर अपने घर जा चुके हैं।
बता दें कि जनपद में मनकापुर ब्लाक के रहने वाले 17 लोग 5 दिन पूर्व एक ट्रक से एक साथ महाराष्ट्र के मुंबई शहर से आए थे। जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद मुख्यालय के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में एकांतवास पर भेजा गया था। अलग-अलग एकांतवास केंद्रों से संभावित लक्षणों के आधार पर 85 सैंपल रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी। जिसमें रविवार की देर शाम आई रिपोर्ट में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। सभी मरीजों को पंडरी कृपाल स्थित लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि यह लोग मुंबई शहर से सीधे जिला अस्पताल जांच कराने पहुंचे थे। जहां पर इनकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद इनको 21 दिनों के लिए क्वारेंटाइन पर भेज दिया गया था।
इस तरह अब जनपद में एक्टिम मामलों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है । कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से जनपद रेड जोन की कगार पर पहुंच गया है। इस संबंध में जिला अधिकारी डॉ नितिन बंसल ने बताया कि मनकापुर ब्लॉक के तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिन्हें पहले से ही नगर के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में एकांतवास पर भेजा गया था । रिपोर्ट आने के बाद उन्हें लेबल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । यह सभी लोग एकांतवास पर थे । फिर भी इनके कांट्रैक्ट की ट्रेसिंग कराई जा रही है । केंद्र व राज्य सरकार के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
Published on:
17 May 2020, 8:40 PM IST
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.