5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर के बाद इटावा में दिखा आदमखोर कुत्तों का आतंक, बत्तखों पर किया अटैक

सीतापुर के बाद अब इटावा में भी दिखा कुत्तों का आतंक

2 min read
Google source verification
dog

इटावा. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आदमखोर कुत्तों का आतंक अभी पूरी तरीके से खत्म भी नहीं हो पाया था कि अब इन्हीं जैसे कुत्तों का असर इटावा जिले के सरसईनावर स्थित सारस पक्षी बिहार मे भी देखा जाने लगा है। यहां पानी की तलाश में भटक रहे बत्तखों के झुंड पर कुत्तों ने हमला कर के तीन को मौत के घाट उतार दिया और कई अन्य को गंभीर रुप से घायल कर दिया।

कुत्तों से बचा पाए कहर

यह दर्दनाक वाक्या आज सुबह 8 बजे के आसपास उस समय घटित हुआ जब पानी की तलाश में बत्तखों का झुंड सरसईनावर स्थिति सारस पक्षी बिहार परिसर में घूम रहा था। एकाएक कई कुत्तों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। मौके पर ही 3 बत्तखों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए। ऐसा नहीं है कि इन कुत्तों को रोकने की कोशिश आसपास के लोगों ने नहीं की। आसपास के लोग जब तक कुत्तों से बचाने के लिए दौड़े, तब तक कुत्ते अपना काम तमाम करके जा चुके थे।

बच्चों पर किया हमला

सरसईनावर मंदिर के महंत सियाराम दास बताते हैं कि सुबह 8 बजे करें मंदिर के करीब पानी की तलाश में घूम रही बत्तखों पर कई कुत्तों ने हमला कर दिया। इसमें 3 बच्चखों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य बत्तख घायल हो गए। महंत के साथ कई अन्य लोग लाठी डंडा लेकर के कुत्तों की तरफ दौड़े लेकिन कुत्ते भागते हुए बच्चों पर हमला कर फरार हो गए।

सूचना के 3 घंटे बाद पहुंंचा पशुपालन विभाग

बत्तखों पर हुए हमले के बाद इलाकाई लोगों ने वन विभाग,पशुपालन विभाग के अलावा इटावा की जिलाधिकारी को टेलीफोन पर पूरी जानकारी दी। लेकिन करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद पशुपालन विभाग से जुड़े हुए डाक्टर प्रमोद शिवहरे मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे।

पानी की कमी से हुआ ये सब

बताते हैं कि सरसईनावर सारस केंद्र में 1 साल पहले इसी तरह से कुत्तों के हमले में एक दर्जन बच्चों की मौत हो गई थी। तब भी बात सुरक्षा को लेकर के आई गई हो गई थी आज भी कुछ ऐसा ही देखा जा रहा है। सारस पक्षी बिहार में पानी की किल्लत को देखते हुए स्थानीय जन कल्याण समिति के अध्यक्ष तिलक सिंह शाक्य ने इटावा की जिला अधिकारी समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सरसईनावर स्थित सारस पक्षी विहार में पानी की उपलब्धता कराने के लिए कई दफा शिकायत की लेकिन अभी तक पानी की उपलब्धता पूरी करने की दिशा में कोई काम नहीं किया गया है। तिलक सिंह साथ ऐसा मान करके चलते हैं कि अगर समय रहते पानी की उपलब्धता पूरी करा दी गई होती, तो इस तरीके से कुत्तों के हमले का शिकार बत्तखों का झुंड नहीं होता।