4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खेली होली, कहा- इटावा से भेदभाव कर ही योगी सरकार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में कार्यकर्ताओं संग खेली फूलों की होली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 29 Mar 2021, 2:26 PM IST

akhilesh.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
इटावा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई में होली का त्योहार मनाया। सैफई में होली पर आयोजित कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को बाकायदा आमंत्रित किया गया था। हर वर्ष की तरह अखिलेश यादव ने इस बार भी परिवार के लोगों संग जमकर फूलों की होली खेली। और अपने आवास पर बनाए गये मंच से अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के पर जमकर फूल उछाले। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है जो तमाम खुशियां लेकर आता है। इस दिन सभी धर्मों के लोग मिलकर होली का त्योहार मनाते हैं। यही हमारी संस्कृति और हमारी तहजीब है, लेकिन कुछ लोग इसे धूमिल रहे हैं, ऐसे लोगों से अब दूरी बनाने का वक्त आ गया है। योगी सरकार पर इटावा से भेदभाव का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार समाजवादियों के काम लटका रही है और खुद हमारे कामों का श्रेय ले रही है।

यह भी पढ़ें : समाजवादियों को सता रही है योगी सरकार : अखिलेश यादव