4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाजवादियों को सता रही है योगी सरकार : अखिलेश यादव

सैफई जाते वक्त कन्नौज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर साधा निशाना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 29 Mar 2021, 1:00 PM IST

CAA आने के बाद दुनिया भर में बिगड़ गई देश की पहचान : Akhilesh Yadav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कन्नौज. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर सपा कार्यकर्ताओं को सताने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लूट हो रही है, भ्रष्टाचार हो रहा है, बेईमानी हो रही है और समाजवादियों को सताया जा रहा है। लोकतंत्र में कोई भी सरकार ऐसा तरीका नहीं अपनाती जो यह योगी सरकार अपना रही है। रविवार को अखिलेश यादव होली के अवसर पर अपने घर सैफई जा रहे थे। उनका काफिला कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर थोड़ी देर के लिए रुका। यहां उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अखिलेश यादव मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद उनका काफिला सैफई के लिए रवाना हो गया।

अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को होली और शब-ए-बारात की मुबारकबाद दी। सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए लिखाहोलिका दहन एवं होली की सतरंगी शुभकामनाएं एवं बधाई! आइए भारतीय संस्कृति के बहुरंगी रंगों में रंग कर प्रेम एवं सौहार्द से एक-दूजे के गले लगें। एक और ट्वीट में सपा प्रमुख ने लिखा, समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को शब-ए-बारात की बहुत बहुत मुबारकबाद!

यह भी पढ़ें : होली पर सीएम योगी का तोहफा- बहराइच-महाराजगंज को करोड़ों की सौगात, जनता के लिए खुला गोरखपुर चिड़ियाघर

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश