29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: प्रेमी के लिए नई नवेली बहू ने सास-ससुर का किया ये खौफनाक हाल

बहु ने ही रच डाली सास-ससुर की हत्या की साजिश।

2 min read
Google source verification
Murder

Sas Sasur Murder

इटावा. वृद्ध दम्पत्ति की हत्या में पुलिस ने मृतक दम्पत्ति की छोटी बहू व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जबकि इस हत्याकांड की साजिश रचने वाला एक वकील अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस के अनुसार वृद्ध दम्पत्ति की हत्या उसकी छोटी बहू के इशारे पर फरार वकील और उसके प्रेमी ने जमीन के विवाद में की थी। पकड़ी गयी छोटी बहू और उसका प्रेमी रिश्ते में मौसेरे भाई बहन भी है। जबकि पुलिस कस्टडी में आरोपी छोटी बहू व उसके प्रेमी का कहना है कि उसके ससुराली जन जमीनी विवाद के कारण उसे इस हत्या कांड में झूठा फंसा रहे हैं। वृद्ध दम्पत्ति की हत्या उनके घर थाना इकदिल के बिरारी गांव में ही गत 15 अक्टूबर को कर दी गयी थी।

आपको बताते चले कि बीते दिनों इटावा जिले के थाना इकदिल इलाके में एक वृद्ध दम्पति की अज्ञात बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाशों ने इस घटना को अंजाम घर में घुसकर सुबह तड़के उस समय दी जब दोनों वृद्ध दम्पति चारपाई पर सो रहे थे। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसेसिंक टीम व डॉग स्क्वायड ने घटना स्थल जांच शुरू की। वारदात के बाद वृद्ध दम्पति की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। लेकिन लेकिन पुलिस का मानना था कि परिवारिक विवाद के चलते यह हत्याकांड अंजाम दी गई होगी। पुलिस इस दौरान जांच करती रहीं। मृतक दम्पति के दो बेटे है, और दोनों बेटे दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते है। छोटे बेटे की बहू से इन वृद्ध दम्पति का परिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने अपनी जांच इसी दिशा में आगे बढ़ाई। इस दौरान पुलिस को बहु के खिलाफ अहम सबूत मिले। बहु से कड़ी पूछताछ करने पर उसने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। साथ ही अपने प्रेम और एक अन्य वकील का नाम भी लिया। इस दोहरे हत्याकांड की जांच में सामने आया कि बहु के इशारे पर ही वकील और उसके प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया।