उत्तर प्रदेश की सैफई जिले में एक कार्यक्रम के दौरान प्रो. कठेरिया की ओर से नेताजी मुलायम सिंह यादव के लिए सम्माननीय शब्द सुनकर के हर कोई हैरत और अचरज में पड़ गया । सभा मंडप में सांसद कठेरिया के संबोधन पर तालियों पर तालियां बजने लगी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और इटावा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया वैसे पहुंचे तो थे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल छात्र छात्राओं को टेबलेट का वितरण करने के लिए लेकिन नेताजी मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई के विकास को देख करके इस कदर प्रफुल्लित हो चलें कि नेता जी को आदरणीय कहकर सम्मान करने से भी नहीं चूके। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई के विकास को बहुत ही बेहतर किया हुआ है इसीलिए देश का हर राजनेता सैफई गांव की तारीफ करने में सबसे आगे रहता है।