दरअसल में भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद अशोक दोहरे को लेकर लगातार इस तरीके की खबरें सामने निकल कर आ रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि अशोक दोहरे के स्थान पर कोई दूसरा शख्स भारतीय जनता पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेगा। इसको लेकर के डा. रामशंकर कठेरिया का नाम बेहद ही प्रमुखता के साथ में लिया जा रहा है क्योंकि जिस तरीके से रामशंकर कठेरिया इटावा में लगातार सक्रिय हो रहे हैं, उसको देख कर ऐसा माना जा रहा है कि अशोक दोहरे के स्थान पर वो चुनाव मैदान में उतारे जा सकते हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए तमाम छोटे-बड़े नेताओं के अलावा बड़े पदाधिकारी भी डा. रामशंकर कठेरिया के नाम पर ही मोहर लगा रहे हैं। इन्ही चर्चाओं ने डा. रामशंकर कठेरिया के इटावा संसदीय सीट पर चुनाव मैदान में उतरने की संभावनाओं को बल भी दिया हुआ है, लेकिन अब खुद ही डॉक्टर रामशंकर कठेरिया ने इस बात से इनकार करते हुए कहा है कि उनका इटावा संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतरने का कोई इरादा नहीं है।