16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटावा में जीजा बन गया लड़का, फिर साली को ठगने के लिए बनाया सीक्रेट प्लान

इटावा में ठगो ने लोगो को रूपये वसूलने के लिए रिश्तो नातो का सहारा लेना शुरू कर दिया है । उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर मे एक युवती को ठग ने जीजा बन कर 15 हजार रूपये ठग लिये ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 26 May 2022, 6:49 PM IST

Symbolic Image of Crime as Aligarh Farmer Death with Gunshot

Symbolic Image of Crime as Aligarh Farmer Death with Gunshot

इटावा जिले की जसंवतनगर पुलिस थाने मे मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीडिता ने शिकायती पत्र दिया है ।
पीडिता के अनुसार साइबर ठग ने फोन पर नवयुवती को अपना जीजा बताया और 15 हजार रुपये ठग लिए । दोबारा एक हजार रुपये मांगे तो युवती को शक हो गया और उसने बहन को फोन किया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला।

जसवंतनगर थाना इलाके के कोठी कैस्त गांव की 22 साल प्रिया गुप्ता के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मै तुम्हारा जीजा बोल रहा हूॅ । फोन खराब हो जाने के कारण दूसरे नंबर से फोन कर रहा हूॅ । मेरे अकाउंट से पैसे ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं, तुम्हें लिंक भेज रहा हूॅ, उस पर क्लिक करके 15 हजार रुपये अपने अकाउंट से ट्रांसफर कर दो।

Account में कर दिये 15 हज़ार ट्रान्सफर

प्रिया ने 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए । प्रिया ने दोबारा फोन किया तो उससे कहा कि एक हजार रुपये और भेजो, तो मेरा खाता चालू हो जाएगा। फिर मैं तुम्हारे 15 हजार रुपये भेज देता हॅू। प्रिया ने बहन को फोन किया तब ठगी का पता चला। प्रिया को इसके बाद अपने साथ घटित फ्राड का अहसास हुआ। बाद में वह उस फ्राड नंबर पर काल करती रही, मगर व्यस्त ही बताता रहा। प्रिया ने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सेल कालिंग नंबर को ट्रेस करने में जुट गई है।

यह भी पढे: जयंत चौधरी SP-RLD के राज्यसभा प्रत्याशी, 3 सीटों पर अखिलेश यादव की जीत पक्की, चौथे पर कौन होगा?

SSP on Jija Sali Scam
इटावा के एसएसपी जयप्रकाश सिंह बताते है कि लोगो को लगातार जागरूक करने के लिए लगातार पुलिस की ओर से संदेश पर संदेश दिये जा रहे है इसके बावजूद लोग ठगी के शिकार होते चले जा रहे है । आम लोगो को चाहिए कोई भी अनजान नंबर सामने आने पर तत्काल पुलिस से संपर्क स्थापित करे ताकि कार्यवाही सुनिश्चत की जा सके ।

यह भी पढे:आजमगढ़-रामपुर उपचुनाव: मुलायम सिंह के साथ Yogi की प्रतिष्ठा दांव पर, अखिलेश यादव ने उतारा दमदार प्रत्याशी