
शिवपाल सिंह यादव के मोहल्ले में चला बिजली चोरी रोकने का अभियान
इटावा. समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के निर्वाचन इलाके में बिजली विभाग के अफसरों ने कस्बे के कई मोहल्लों में अवैध बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। इससे कस्बा में बिजली चोरो में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान आधा दर्जन बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की गई।
नहीं जमा किया बिजली बिल, तो बत्ती गुल
विद्युत उपखंड अधिकारी फसाहत अली के नेतृत्व में मोहल्ला लुधपुराए रेलमंडीए मोहन की मड़ैयाए नई बस्ती आदि में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें कई उपभोक्ताओं के घर-घर राजस्व वसूली करने के उद्देश्य से बिजली कनेक्शन चेक किये गए। जहां बिल राशि नहीं जमा थी, उन घरों की बत्ती गुल कर दी गयी। इसकी भी हिदायत दी गयी है कि अगर बकायदारी जमा न की गयी और कनेक्शन न जुड़ा पाया, तो ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए उपभोक्ता खुद जिम्मेदार होंगे। नगर में चेकिंग के दौरान करीब एक दर्जन उपभोकाताओं के कनेक्शन काटे गए और राजस्व वसूली की।
नहीं बर्दाश्त की जाएगी बिजली चोरी
चेकिंग टीम में सतीश गौतम, पृथ्वी कान्त पटेल, मनोज चौहान, जितेंद्र सिंह नारायण और राकेश कुमार सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। चौकिंग के दौरान उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ फसाहत अली ने बताया कि बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी इस तरह का अभियान रात के समय भी चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मीटर नहीं लगवाने वालों पर होगी कार्यवाही
विद्युत अवर अभियंता संजय कौशल ने विद्युत बिल बकायादारों को चेतावनी दी है कि जिन विद्युत उपभोगता पर दस हजार रुपए से ज्यादा का बिल बकाया है, वे सभी समय पर किराया जमा करें। ऐसा नहीं करने पर उन सभी की सूची तैयार कर ली गई है। ये अभियान जल्द ही विद्युत उपभोगताओं के द्वार पहुंचेगा और चौकिंग पर पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाकर कार्यवाही भी होगी। उन्होंने कस्बा में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को चेतावनी दी कि वे तुरंत अपना विद्युत कनेक्शन लेकर मीटर लगवाएं। ऐसा न करने पर उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।
Published on:
26 May 2018 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
