
अखिलेश यादव ने बनवाया था यह पार्क, मोदी सरकार ने भी माना रोल मॉडल, बीजेपी शासित इन राज्यों में ऐसा ही बनेगा पार्क
दिनेश शाक्य
इटावा. चंबल की छवि को बदलने के इरादे से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की परिकल्पना इटावा सफारी पार्क को सेंट्रल जू आथोरिटी ने दुनिया में यूनीक माना है। इसी कारण देश के दूसरे राज्यों के लिए सफारी मॉडल बन गया है। बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और हरियाणा की सरकारें इटावा लॉयन सफारी पार्क की तर्ज पर सफारी के निर्माण का खाका तैयार करने में जुट गई हैं। सेंट्रल जू अथॉरिटी के सचिव एसपी यादव ने कहा कि उन्होंने अब तक बहुत से देशों का दौरा किया है, लेकिन इटावा सफारी पार्क जैसी परिकल्पना दूसरी कहीं भी नजर नहीं आई। दुनिया में सबसे यूनीक सफारियों में से एक है इटावा सफारी पार्क।
खबरों के मुताबिक, मौजूदा समय में देश के पांच राज्य बिहार, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा की सरकारें अपने राज्यों मे इटावा सफारी पार्क को मॉडल सफारी मान कर सफारी निर्माण की प्लानिंग करने में जुटी हुई हैं। छत्तीसगढ सरकार के निर्देश पर अतिरिक्त सीसीएफ मुदित कुमार इटावा सफारी आकर पूरा का पूरा खाका यहां से तैयार कर ले जा चुके हैं। ऐसी संभावनाए है कि वहां पर जल्द ही सफारी का निर्माण शुरू जायेगा। महाराष्ट्र के नागपुर में सफारी स्थापित करने वाले वन अफसरों ने भी इटावा सफारी पार्क के अफसरों से सपंर्क साधा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओएसडी और राज्य के प्रमुख वन संरक्षक गोपाल सिंह भी इटावा सफारी पार्क आकर यहां की व्यवस्थाओं को अवलोकित कर चुके हैं। मध्यप्रदेश के सीसीएफ ग्वालियर कंचन देवी और सीसीएफ लायन प्रोजेक्ट ग्वालियर पंकज अग्रवाल भी यहां का अवलोकन कर अपने यहां सफारी बनाने की संभावनाएं व्यक्त कर चुके हैं। हरियाणा सरकार के वन अफसरों ने इटावा सफारी पार्क के मास्टर प्लान को अपने राज्य में फाइनल करने में जुटी है।
नीतीश नालंदा में बनवाएंगे पार्क
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र नालंदा में राजगीर पर्यटन केंद्र को सफारी के तौर पर स्थापित करने की प्लानिंग की है। राजगीर की खासयित यह है कि यहां पर गौतम बुद्ध ने साधना की थी। मध्यप्रदेश के शिवपुर जिले के कूनों पालपुर में लायन सफारी बनाई जाएगी। यह भी इटावा सफारी की तर्ज पर बनेगी। मध्यप्रदेश का यह जिला राजस्थान की सीमा से लगा हुआ है। मध्यप्रदेश के मुख्य वन संरक्षक वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पंकज अग्रवाल व आईएफएस अधिकारी कंचन देवी अपनी टीम के साथ इटावा सफारी पार्क आ चुकी है।
सफारी पार्क के अफसर उत्साहित
इटावा सफारी पार्क के अफसरों के लिए बेहद उत्साहित करने वाली बात है कि उनकी मेहनत के बल पर स्थापित की गई सफारी को देश के अन्य राज्य मॉडल सफारी मान करके अपने अपने राज्यों में सफारी बनाने का सपना देख रहे हैं। इटावा सफारी पार्क के निदेशक वीके सिंह बताते हैं कि इटावा सफारी पार्क का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
Published on:
16 Jun 2018 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
