जुलाई का महीना बीतने को है, लेकिन बरसात नहीं हुई है। एक दो दिन हल्की-फुल्की बूंदाबांदी जरूर हुई है, उसके बाद से हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। जुलाई के महीने में इतनी कम बरसात पहले कभी नहीं हुई है। वर्ष 2009 में सबसे कम 63.54 मिमी बरसात हुई थी, जबकि वर्ष 2014 में भी कम बरसात हुई थी जो 75.05 मिलीमीटर थी। इस बार तो महीना आधा बीत जाने के बाद बरसात की शुरूआत भी नहीं हुई है।