10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़, कई हुए घायल

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें कई लोग घायल हुए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 3 Apr 2018, 4:07 PM IST

etawah news

इटावा. इटावा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे बाइक बदमाशों का पीछा करने पर पुलिस और बदमाशों के बीच में करीब आधा घंटा मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष वैदपुरा सत्येंद्र भदौरिया समेत 25 हजार का इनामी बदमाश कलाम भी घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुँचे अधिकारियों ने दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

इटावा एसएसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि डीजीपी के आदेश पर इटावा पुलिस रात 10 से 12 बजे तक वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को देखकर दो बाइक सवार लोग भागने लगे। तभी चेकिंग कर रही वैदपुरा थाना पुलिस ने दोनों बाइक सवार को रोकने की कोशिश की अचानक बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी तुरंत फायरिंग करना शुरू कर दिया।

भागे हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है पुलिस

इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष वैदपुरा सत्येंद्र यादव समेत 25 हजार का इनामी बदमाश कलाम पुत्र चाँद निवासी थाना कोतवाली जनपद मथुरा का निवासी घायल हो गया। इसके साथ में बाइक पर चल रहा दूसरा 25 हजार इनामी बदमाश सौरभ निवासी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद फरार हो गया। पुलिस भागे हुए बदमाश की तलाश में जुटी है।

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर बाइक बदमाश भागने लगे। आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। एक ओर देशभर में भारत बंद रहा, तो वहीं दूसरी ओर ये आलम रहा। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुँचे अधिकारियों ने दोनो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान कई लोग घायल हुए और कुछ बदमाश भाग गए। पुलिस भागे हुए बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।