12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा में छात्रा को अगवाकर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

प्रदेश की भाजपा सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद मनबढ़ अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Etawah Crime

Etawah Crime

इटावा. उत्तर प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद मनबढ़ अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला इटावा में सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक छात्रा को बीच रास्ते उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। घटना सामने आने के बाद इटावा पुलिस के होश उड़े हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है।

बताया जाता है कि घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा को रास्ते में कार में सवार कुछ बदमाशों ने जबरन उठाकर कार में डाल लिया। इसके बाद कार को करीब चार घंटे तक वह इधर-उधर घुमाते रहे। इस दौरान बदमाश कार में ही छात्रा के साथ बारी-बारी से रेप करते रहे। सैफई निवासी इंटर की छात्रा टिमरुआ स्थित इंटर कॉलेज के लिए सुबह साइकिल से निकली थी। वह जब कर्री छिमारा रोड व टिमरुआ के मध्य पहुंची, तभी कार सवार चार बदमाशों ने उसे बीच सड़क से उठा लिया और कार में जबरिया बैठाकर ले गए। इसके बाद छात्रा को चार घंटे तक बंधक बनाकर सूनसान इलाकों में घुमाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाश ने छात्रा के साथ दुश्कर्म करने के बाद उसे बीच रास्ते छोड़ गए। बताया जाता है कि वह किसी तरह अपने घर पहुंची और सारी कहानी अपने परिजनों को बताई। उसके साथ हुई घटना सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वे तुरंत छात्रा के साथ थाने पहुंचे और सारा मामला पुलिस को बताया। पीडि़ता के पिता द्वारा थाने मे दी गई तहरीर पर पुलिस ने धर्मपाल निवासी सिंहपुर करहल मैनपुरी, आशू और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यूपी में बढ़ रही है क्राइम
उत्तर प्रदेश चुनाव में बढ़ते क्राइम को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा की भी अब क्राइम को लेकर खिल्ली उड़ रही है। योगी सरकार के इन छह महीने के कार्यकाल में प्रदेश में काफी क्राइम बढ़ा है। हर रोज लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इससे बीजेपी की किरकिरी हो रही है। हालांकि, प्रदेश की योगी सरकार क्राइम को कंट्रोल करने का दावा कर रही है।