31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News: दूल्हे को मंडप में आया मिर्गी का दौरा, दुल्हन बोली- ऐसे लड़के से नहीं करूंगी शादी, लौटी बारात

UP News: इटावा में शादी के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा आने पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल के बाद बारात वापस लौट गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 5 May 2023, 6:19 PM IST

groom had epileptic fit in the mandap bride refused to marry

इटावा में दूल्हे को मंडप में मिर्गी का दौरा आने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

इटावा के गांव बनकटी खुर्द में मंगलवार को औरैया के सारी गांव से बारात आई थी। कन्या पक्ष के लोगों ने बारात का जोरदार तरीके से स्वागत किया। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म पूरी हो गई। फेरों के वक्त दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे खलबली मच गई।

दुल्हन ने दूल्हे के होश में आने के बाद फेरों की रस्म पूरी न करते हुए शादी से इनकार कर दिया। देर रात तक दूल्हे और उसके परिजन दुल्हन को मनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन दुल्हन ने किसी एक भी नहीं सुनी। इसके बाद बारात खाली वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें: BHU के वैज्ञानिक की मिली लाश, सुबह घर से बाहर निकले देखा था पड़ोसियों ने

2 मई को आई थी बारात
दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी औरैया के सारी गांव के रोहित उर्फ बिक्रम पुत्र राजेंद्र सिंह के साथ तय हुई थी। उस समय उन्होंने कोई भी ऐसी बात नहीं बताई थी। दो मई की शाम बारात हमारे घर पर आई, जिसकी हम लोगों ने स्वागत किया। कुछ देर बाद जयमाला का प्रोग्राम भी हुआ, जहां पर मेरी बेटी और होने वाले दामाद एक साथ बैठे हुए थे। जयमाला के कुछ देर बाद मंडप में जब सात फेरों की रस्म की जा रही थी, उसी दौरान दूल्हा बने रोहित को दौरा पड़ गया और जमीन पर गिर पड़ा। उसकी बीमारी के बारे में पूछने पर पता चला की वह मिर्गी से पीड़ित हैं और फेरो के दौरान उसे मिर्गी का दौरा आ गया था। दूल्हे पक्ष से किसी ने भी हम लोगों को पहले नहीं बताया। मेरी बेटी के सामने जब उसे मिर्गी का दौरा आया तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया।

हमारे साथ हुआ धोखाः दुल्हन
दुल्हन ने बताया कि शादी तय हो जाने के बाद उसकी दूल्हे से कई बार फोन पर बात हुई, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी इस बीमारी का कोई भी जिक्र नहीं किया। जयमाला पर जाने के बाद हम लोगों की सात फेरों की रस्म चल रही थी उसी दौरान उनको दौरे आ गए। उनकी हालत को देख मैंने शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने बताया कि उन्होंने और उनके परिवार ने मेरे साथ इतनी बड़ी बात छुपाकर धोखा किया है। दोनों पक्षों से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।