8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी मे ऊंटों से हो रहा अवैध खनन, 5 पर धमकी देने की FIR

राष्ट्रीय चंबल धरोहर एवं वन्य जीव संरक्षक को मौत के घाट उतारने की घमकी देने वाले 5 ऊंट वालों के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 3 May 2022, 7:39 PM IST

Illegle Mining in National Chambal river in etawah

Illegle Mining in National Chambal river in etawah

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सहसो इलाके के राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी मे खनन माफियाओ ने वन्य जीव संरक्षक को मौत के घाट उतारने की घमकी दी है । इस घमकी के बाद खनन माफियाओ के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफतारी के प्रयास शुरू कर दिये गये है । इटावा के पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने आज यहॉ बताया कि खनन माफिया की ओर से दी गई घमकी के बाद सहसो थाने मे मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्यवाही मे जुट गई है ।

Police on Mining

उन्होने बताया कि धारा 506 आईपीसी के साथ 26 भारतीय वन अधिनियम व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम मे मामला दर्ज किया गया है । सहसो पुलिस थाने मे दर्ज किये गये मामले के मुताबिक यह मामला 26 अप्रैल का है लेकिन इसका मामला 2 मई को देर रात नौ बजे के आसपास दर्ज कराया गया। राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी के पिपरौली गढिया के वीट प्रभारी वन जीव संरक्षक प्रताप सिंह ने इसी गांव के गौरव समेत 5 अन्य खनन माफियाओ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सहसों थाना के गांव पिपरौली गढ़िया में प्रवाहित चंबल नदी से अवैध बालू खनन में एक ही गांव के पांच ऊंट वालों के खिलाफ अवैध बालू खनन एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वन्यजीव रक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रवाहित चंबल नदी से अवैध बालू खनन
वन्यजीव रक्षक सहसों बीट प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि पिपरौली गढ़िया के पांच ऊंट वाले मना करने के बावजूद भी गांव के नीचे से प्रवाहित चंबल नदी से अवैध बालू खनन कर रहे हैं। मना करने पर ऊंट वालों ने जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने वन्यजीव रक्षक की तहरीर पर पिपरौली गढ़िया निवासी गौरव पुत्र भूरे सिंह, थान सिंह पुत्र गुलाब सिंह, वोहरे पुत्र गिरेन्द सिंह, उग्रानंद उर्फ उमेश पुत्र लालाराम, छुटकू पुत्र महेश सिंह के खिलाफ अवैध बालू खनन और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ऊंट वालों के खिलाफ अवैध बालू खनन
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस व सेंचुरी की टीम अपनी-अपनी विभागीय कार्रवाई में जुटे हुए हैं । इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। चंबल संेचुरी के रेंजर चकरनगर हरि किशोर शुक्ला ने कहा कि बीट प्रभारी प्रताप सिंह ने पांच ऊंट वालों के खिलाफ अवैध बालू खनन व जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इसमें विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है। थानाध्यक्ष तेज सिंह ने कहा कि वन्यजीव रक्षक की तहरीर पर पिपरौली गढ़िया के पांच ऊंट वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । सभी आरोपियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है ।

यह भी पढे: माँ के साथ शादी में शामिल होने गयी थी 6 साल की मासूम, अपहरण के बाद बलात्कार