29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर हनुमान और डॉ अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो, लोगों में नाराजगी, हुई पुलिस कार्रवाई

इटावा में युवक ने सोशल मीडिया पर संकट मोचन हनुमान और डॉ भीमराव अंबेडकर की ऐसी फोटो डाली कि लोगों में नाराजगी भर गई। सोशल मीडिया सेल ने भी फोटो को संज्ञान में लिया और कार्रवाई की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 14 Dec 2023, 4:37 PM IST

सोशल मीडिया पर हनुमान और डॉ अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो, लोगों में नाराजगी, हुई पुलिस कार्रवाई

सोशल मीडिया पर हनुमान और डॉ अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो, लोगों में नाराजगी, हुई पुलिस कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के इटावा में सोशल मीडिया पर संकट मोचन हनुमान और डॉ भीमराव अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की गई है। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी और आक्रोश है।‌ पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।‌ घटना वैदपुरा थाना क्षेत्र की है। एसएसपी इटावा ने कहा कि आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जिसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला सागर शर्मा कक्षा 10 पास, पिता बढ़ई, गांव का घर खंडहर

सोशल मीडिया पर संकट मोचन हनुमान और डॉ भीमराव अंबेडकर की एक फोटो पोस्ट की गई थी। जिसमें हनुमान डॉ भीमराव अंबेडकर के सामने प्रणाम करने की मुद्रा में है। सोशल मीडिया सेल इटावा ने पोस्ट की गई फोटो पर को संज्ञान में लिया। इस संबंध में आई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 295ए के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया।

दो टीमों का गठन किया गया

गस्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने वाला अमित कुमार आजाद निवासी चंदपुर निहाल सिंह थाना लवेदी इटावा, रजमऊ अंडर ब्रिज के पास खड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जिस फोटो पोस्ट की गई थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी सोशल मीडिया सेल निरीक्षक बीपी रस्तोगी, प्रभारी थाना वैदपुरा इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह, उप निरीक्षक पीर मोहम्मद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।