दबंगों ने दलितों के तीन घरों में भी भारी उत्पात मचाया। सियाराम का आरोप है कि उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए तो दबंगों ने रास्ते में रोक लिया। उसे रिपोर्ट दर्ज करने से भी रोका गया। वह इसके लिए तैयार हो गया फिर से उनके साथ मारपीट की। सियाराम ने बताया कि दबंग उनके पिता को एक गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं इसके बाद सियाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर में आधार पर रामअवतार पुत्र दयाल पुत्र राम आशीष यादव पुत्र बृजेश यादव पंकज पुत्र रामअवतार बधुईया ग्राम निवासी अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 364, 395, 504, 506 और एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।