27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, कहा एसएसपी की पोस्टिंग की कीमत इतने करोड़ रुपए तक में तय

उन्होंने बड़ा बयान देते हए प्रदेश में पुलिस पोस्टिंग के प्रक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 3 Oct 2018, 9:19 PM IST

Ramgopal

Ramgopal

इटावा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठों के सरदार हैं।भाजपा की सरकार अगर 2019 में बनी तो 2024 के लोकसभा चुनाव नहीं होगा। सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा लोकतंत्र को भी खत्म कर देना चाहती है। प्रो.रामगोपाल यादव आज इटावा जिले के भर्थना सुरक्षित विधानसभा सीट के सपा बूथ अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हए प्रदेश में पुलिस पोस्टिंग के प्रक्रिया पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

भाजपा कुछ भी कर सकती है-

उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बदलकर राष्ट्रपति प्रणाली को लागू कर सकती है। भाजपा कुछ भी कर सकती है। पार्टी के लोग महिलाओं को राजनीति में आगे लाये। उन्होंने भाजपा की सरकार को जनता की नहीं, मात्र कुछ पूँजीपतियों व अम्बानी जैसों की सरकार है। अरबों रुपये खर्च कर दिए गंगा साफ करने के नाम पर परन्तु गंगा कही साफ नहीं हुई। नोटबन्दी से करोड़ों की नौकरी चली गयी।

पीेएम मोदी पर बोला हमला-

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। मारीच की तरह भेष बदलकर सीता का अपहरण करने में जैसे रावण ने भेष बदला था वैसे ही भाजपा के लोग भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर साल एक करोड़ लोगों को नौकरी रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन नोटबन्दी से करोड़ो लोगों की नौकरी चली गई। अभी हाल में केंद्र सरकार ने मात्र कुछ लोगों का 3 लाख 18 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिया। केंद्र सरकार इसकी जानकारी अपनी ही पार्टी के सांसद संसद की एक्शन कमेटी के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को भी नहीं दे रही। वे तीन बार इस बाबत सरकार से मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राफेल जैसे विमान की मेंटिनेंस का काम मात्र कुछ दिन पहले बनायी गयी अनिल अंबानी की कम्पनी को दे दिया गया। उन्होंने राफेल विमान को अच्छा विमान बताया।

एसएसपी की पोस्टिंग की कीमत 2 से 3 करोड़ तक-

सपा महासचिव ने प्रदेश की योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में एक भी नया काम योगी ने नहीं किया। अखिलेश सरकार के ही कामों को वो अपना बता रही है। पुलिया के जरिये लूट हो रही है। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हए प्रदेश में पुलिस पोस्टिंग के तरीके पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। रामगोपाल ने कहा कि प्रदेश के हर जिले के तैनाती के रेट की लिस्ट है। अच्छे जिले में एसएसपी की पोस्टिंग की कीमत 2 से 3 करोड़ तक है।

सपा के बिना नहीं बनेगी-

उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग महिलाओं को राजनीति में आगे लाये क्योंकि आगे आने वाले समय में महिलाओं के लिए आरक्षण अधिक होगा। तो पार्टी को इससे समस्या होगी। इसलिए अभी से इस पर ध्यान दें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता जी जान से अभी से जुट जाए। चुनाव के बाद देश में बनने वाली सरकार सपा के बिना नहीं बनेगी।