इटावा. सर्दी के मौसम (Winter Season) में अलाव के अतिरिक्त इलेक्ट्रिक रूम हीटर (Room Heater) काफी राहत पहुंचाते हैं, लेकिन इटावा में एक व्यक्ति की इससे जलकर मौत हो गई। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बिजली विभाग के कार्यालय का है। यहां बुधवार देर शाम पहली फ्लोर पर बने एक कमरे में रूम हीटर से लेखाधिकारी का संविदा चालक अशोक आग ताप रहा था, लेकिन अचानक उसमें आग लग गई, जिसके संपर्क में आकर वह पूर्ण रूप में जल कर राख हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाकर शव को कब्जे में लिया व पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टता हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।