29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव ने बंधवाई राखी, फिर कर किया बड़ा एलान, मुलायम के लिए कहा यह

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने रक्षा बंधन के पर्व पर अपनी बहन से राखी बंधवाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 26 Aug 2018, 2:54 PM IST

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

इटावा. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने रक्षा बंधन के पर्व पर अपनी बहन से राखी बंधवाई। शिवपाल यादव अपनी इकलौती बहन कमला देवी के घर पहुंचे और उनसे राखी बंधवाई व पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिवपाल यादव मीडिया से मुखातिब हुए और 'नेताजी' मुलायम सिंह यादव के सम्मान की बात कही व समाजावादी पार्टी में उनके साथ किए जा रहे अत्याचार का भी खुलासा किया।

"आखिर कितनी उपेक्षा बर्दाश्त की जाए"

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैनें हमेशा मुलायम सिंह यादव का सम्मान किया है और नेता का सम्मान करता रहूंगा। हम लोग जो भी हैं वो नेताजी की वजह से हैं। मैं हमेशा उनके साथ था और आगे भी रहूंगा। वहीं शिवपाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बेरुखी पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी में कोई ज़िम्मेदारी नहीं मिल रही है। मैं चाहता हूं कि पार्टी में मुझे कोई काम मिले। लेकिन इंतजार करते-करते मुझे अब डेढ साल हो चुका है। आखिर कितनी उपेक्षा बर्दाश्त की जाए। सहने की भी एक सीमा होती है। फिर भी मैं चाहता हूँ कि सब मिल कर लड़ें।

सपा में फिर छिड़ सकती है बगावत-

समाजवादी पार्टी में जहां कुछ समय तक सब कुछ ठीक लग रहा था, वहीं शिवपाल के ताजा बयान से यह साबित कर दिया है वह सब कुछ नाटकीय था। शिवपाल की सहनशीलता ने अब जवाब दे दिया और यह 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले की हुई जंग जैसा ही प्रतीत हो रहा है। शनिवार को भी कन्नौज में शिवपाल यादव ने पार्टी से बगावत करने के संकेत दिए थे। उन्होंने दो टूक शब्दों मे कहा था कि अगर पार्टी में उनको राष्ट्रीय स्तर की कोई जिम्मेदार नहीं मिलती तो वह दूसरा रास्ता अपनाकर आगे बढ़ेंगे। शिवपाल ने सीएम योगी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कहा कि सपा में मेरा आधा जीवन गुजर गया। अब पार्टी में अगर उनको राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी नहीं मिली तो वह बगावत भी कर सकते हैं।