पुलिस के मुताबिक थाने पर हमला करने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले राम बहादुर सिंह, उनके पुत्र अभिनव उर्फ राहुल, दिव्यांशु पुत्र मनोज सिंह निवासी ग्राम मनिकापुरा व श्याम सिंह पुत्र राजाराम निवासी ग्राम असवा थाना बढ़पुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घटना के आरोपी जोगिंदर पुत्र नवाब सिंह, सुरेश सिंह पुत्र जगदीश सिंह, बलराम सिंह पुत्र लाखन सिंह, मनोज सिंह पुत्र बलराम सिंह, लल्लू पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम मनिकापुरा मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस उन्हें पकडऩे का प्रयास कर रही है। इधर पीडि़त पक्ष के लोगों ने भी पुलिस पर घर पर महिलाओं से मारपीट का आरोप लगाया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपियों ने थाने में घुसकर हंगामा कर पुलिस कर्मियों से मारपीट की। है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।