सीओ मोहन लाल ने बताया कि युवक की हत्या का आरोपी गांव का ही युवक है, जब मृतक घर से खेत के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि घर से कुछ ही दूरी पर उसकी गांव के ही एक युवक से कहासुनी हो गई, जिसके चलते उसने शशि के ऊपर गोली चला दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूर था, जो मजदूरी करके अपने परिवार के खर्च में हाथ बंटाता था। इसके पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई मर्तबा विवाद हो चुका है।