26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रांस : राष्ट्रपति के खिलाफ चल रही थी ‘हिंसक हमले’ की साजिश, 6 संदिग्ध गिरफ्तार

इस बारे में अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 7 Nov 2018, 10:18 AM IST

6 detained in connection of planning to attack france president macron

फ्रांस : राष्ट्रपति के खिलाफ चल रही थी 'हिंसक हमले' की साजिश, 6 संदिग्ध गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर 'हिंसक' हमले की योजना का खुलासा हुआ है। जानकारी मिल रही है कि इसकी प्लानिंग करने के संबंध में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी।

गिरफ्तार हुए लोगों में पांच पुरुष और एक महिला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार हुए लोगों में पांच पुरुष और एक महिला शामिल है। फ्रांस सुरक्षा सेवाओं ने इन सभी को अलग-अलग इलाकों से हिरासत में लिया। रिपोर्ट्स में मिल रही जानकारी के मुताबिक एक को उत्तरपूर्व और दक्षिणपूर्व फ्रांस, एक को ब्रिटनी से और चार अन्य को बेल्जियन बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है।

आतंकवाद से संबंधित होने की पहलू पर भी जांच

एक न्यायिक सूत्र ने इन गिरफ्तारियों पर जानकारी देते हुए कहा, 'मामले की आतंकवादी हमले से संबंधित होने की पहलू को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।' हालांकि मीडिया के सामने अभी तक संदिग्धों का विवरण और कथित योजना का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि अधिकारियों से मिल रही जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए संदिग्धों की उम्र 22 से 62 के बीच है।

संदिग्धों की निगरानी कर रही है ये सुरक्षा एजेंसी

बताया जा रहा है कि संदिग्धों की फ्रांस की सुरक्षा एजेंसी द डायरेक्शन जनरल डी ला सिक्योरिटी इंटीरियर (डीजीएसआई) की निगरानी कर रही है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया कि हालांकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति पर हमले की योजना अस्पष्ट और अधूरा नजर आती है, लेकिन अभी तक के जांच से जो तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिक ये वारदात हिंसक रूप से अंजाम देने की तैयारी थी।

गृह मंत्री का बयान

हमले की योजना पर फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफ़ कास्टानेर ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के दक्षिणपंथी कार्यकर्ता हैं। कास्टानेर ने आगे कहा कि इस समूह से ठोस खतरे की आशंका है।