5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रांस से 18 हजार किलोमीटर दूर बसे द्वीप ने लिया साथ रहने का निर्णय, प्रस्ताव किया खारिज

इस जनमत संग्रह में 80.63 प्रतिशत लोग शामिल हुए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
france

फ्रांस से 18 हजार किलोमीटर दूर बसे द्वीप ने लिया साथ रहने का निर्णय, प्रस्ताव किया खारिज

फ्रांस शासित न्यू कैलेडोनिया प्रशांत क्षेत्र के द्वीपवासियों ने एक जनमत संग्रह में स्वतंत्रता के विकल्प को खारिज कर दिया। लोगों ने एकजुट होकर फ्रांस के साथ जुड़े रहने का ही चुनाव किया। अंतिम गणना में 56.4 प्रतिशत लोगों ने फ्रांस के मुख्य भूभाग से 18,000 किलोमीटर दूर स्थित न्यू कैलेडोनिया की स्वतंत्रता के प्रस्ताव को खारिज किया।

बता दें, 80.63 प्रतिशत लोग इस जनमत संग्रह में शामिल हुए थे। राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में गर्व के साथ कहा कि- 'हमने साथ मिलकर यह ऐतिहासिक कदम उठाया।' साथ ही उन्होंने कहा कि यह, 'फ्रेंच गणराज्य, उसके भविष्य और उसके मूल्यों में भरोसे का संकेत था।'

गौर हो, दुनिया के ज्ञात निकल भंडारों में से 25 प्रतिशत निकल इसी द्वीप पर मौजूद है। निकल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का एक अहम हिस्सा है। जानकारों के अनुसार- यह द्वीप फ्रांस के लिए प्रशांत क्षेत्र में पकड़ बनाए रखने के लिहाज से अहम है। उनके अनुसार- चीन धीरे-धीरे इस क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।