31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटिश एयरवेज पर लगा 150 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड जुर्माना, डेटा सेंधमारी से जुड़ा है मामला

ब्रिटिश एयरवेज (British Airways) पर ICO ने लगाया 150 करोड़ रुपए का जुर्माना ब्रिटिश एयरवेज के चेयरमैन ने जताई अपनी निराशा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 9 Jul 2019, 9:50 AM IST

लंदन। ब्रिटिश एयरवेज ( British Airways ) पर भारी जुर्माना लगाया गया है। एयरवेज पर पिछले वर्ष सुरक्षा प्रणालियों में सेंधमारी करने का आरोप लगा है। सोमवार को एयरवेज ने खुद 18.30 करोड़ पाउंड (22.90 करोड़ डॉलर या 15,71,40,94,500 रुपए) का जुर्माना लगाए जाने की खबर दी है। हालांकि, ब्रिटिश एयरलाइन ने सूचना आयुक्त कार्यालय (ICO) की ओर से लगाए गए जुर्माने को हैरान और निराश करने वाला बताया।

धोखाधड़ी का कोई सबूत नही: ब्रिटिश एयरवेज

बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश एयरवेज के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलेक्स क्रूज ने कहा, 'ICO की कार्रवाई से हम हैरान और निराश हैं।' इसके साथ ही ब्रिटिश एयरवेज ने ग्राहकों के डेटा चोरी करने संबंधी आरोपों पर जवाब दिया। एयरवेज ने कहा कि हमें चोरी से जुड़े खातों पर धोखाधड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है। एयरवेज ने कहा, 'इस घटना के कारण हुई किसी भी असुविधा के लिए वह अपने ग्राहकों से माफी मांगते हैं।'

3 लाख 80 हजार लेनदेन पर हुआ था प्रभाव

आपको बता दें कि घटना का खुलासा 6 सितंबर 2018 और 25 अक्तूबर 2018 को किया गया था। उस समय एयरलाइन ने कहा था कि लगभग 3 लाख 80 हजार लेनदेन प्रभावित हुए थे, लेकिन चोरी हुए डेटा में यात्रा या पासपोर्ट के विवरण शामिल नहीं थे। इस जानकारी में नाम, ईमेल आईडी, क्रेडिट कार्ड की जानकारी, क्रेडिट कार्ड के नंबर और इसकी समाप्ति की तिथि के साथ कार्ड के पीछे अंकित तीन अंकों का सीवीवी कोड शामिल था। हालांकि, ब्रिटिश एयरवेज ने सीवीवी नंबर स्टोर करने की बात से भी इनकार किया।

एंकर के बाद अब पाकिस्तानी मंत्री हो रहे ट्रोल, वीडियो गेम को असली हादसा समझकर शेयर किया क्लिप

लगाया गया फेसबुक से भी अधिक जुर्माना

वहीं, IOC ने सोमवार को कहा कि यह अभी तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। साथ ही इसे नए नियम के तहत सार्वजनिक किया जा रहा है। ब्रिटिश एयरवेज के पास अपील करने के लिए 28 दिन का समय है। गौरतलब है कि अभी तक कैंब्रिज एनालिटिका डेटा घोटाले में अपनी भूमिका के लिए फेसबुक पर सबसे बड़ा 5 लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ...

बड़ी खबरें

View All

यूरोप

विदेश