30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूरोप
Video: लंदन में भिड़े भारत-पाक समर्थक, लगे मोदी-मोदी और जय हिंद के नारे
Play video

Video: लंदन में भिड़े भारत-पाक समर्थक, लगे मोदी-मोदी और जय हिंद के नारे

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर भारत समर्थक और भारत विरोधी दो गुटे में झड़प हो गई।
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Jan 27, 2018

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारत समर्थक और भारत विरोधी दो गुटों में टकराव हो गया। भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तान मूल के लॉर्ड नजीर अहदम की अगुवाई में कुछ लोग कश्मीर की आजादी और खालिस्तान की मांग कर रहे थे। इसी दौरान भारत समर्थक भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाते हुए मौके पर पहुंच गए। जिससे भारत विरोधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए और भारतीय समर्थकों से भीड़ गए।


लगे मोदी-मोदी के नारे
भारतीय समर्थकों ने नजीर ग्रुप को देखकर मोदी-मोदी के नारे लगाने लगाने जिससे पाकिस्तानी समर्थक और चिढ़ गए और विवाद बढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिस को दोनों गुटों को अगल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।


आतंक और आतंकियों से चाहिए आजादी
मीडिया से बात करते हुए भारतीय एक्टिविस्ट और राइटर ने कहा कि आज मैं लॉर्ड नजीर को ये बताने आई हूं कि वो मेरे जम्मू कश्मीर की आजादी मांग रहे हैं, लेकिन मैं पाकिस्तानी आतंकवादियों, सीजफायर और छद्म युद्ध से आजादी मांगने यहां आई हूं।


कश्मीर की आजादी मांग रहे थे नजीर
पाकिस्तान के नजीर का दावा है कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है। नजीर का जन्म पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हुआ था। इससे पहले नजीर तब चर्चा में आए थे, जब 2013 में यहूदी विरोधी विवाद की वजह से लेबर पार्टी ने उन्हें बाहर निकाल दिया था।