नई दिल्ली। फ्रांस के सुपरमार्केट में आतंकी हमले की जानकारी सामने आई है। यहां शुक्रवार को हथियारों से लैस एक आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद घटना स्थल के आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। यह हमला सुबह करीब सवा 11 बजेलोकल प्रॉसिक्यूटर के अनुसार फायरिंग कर रहे शख्स ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ा होने की बात कही है। यह घटना दक्षिणी फ्रांस के ट्रिबेस शहर की है, जबकि एक अन्य घटना में हमलावर ने कारकस्सोन्ने में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप ने स्थिति फिलहाल गंभीर बताया है।