4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूरोप में भीषण गर्मी, जर्मनी के 90 फीसदी क्षेत्र में पड़ा सूखा

यूरोपीय देशों में भीषण गर्मी का कहर। जर्मनी के 90 फीसदी इलाकों में सूखा पड़ गया है। किसानों को अपने फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है।

2 min read
Google source verification
जर्मनी में सूखा

यूरोप में भीषण गर्मी, जर्मनी के 90 फीसदी क्षेत्र में पड़ा सूखा

बर्लिन। इन दिनों लगभग दुनिया के आधे से अधिक हिस्सों में गर्मी का मौसम है और तापमान ( temprature ) रिकॉर्ड तोड़ रहा है। जहां एक ओर भारत में गर्मी अपने चरम सीमा की ओर बढ़ रहा है वहीं यूरोपीय देशों में भी लगातार तापमान बढ़ता ही जा रहा है और लोग गर्मी से बेहाल हैं। गुरुवार को जर्मनी ( Germany ) की राजधानी बर्लिन में 26 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जो कि औसत से 11 सेल्सियस अधिक और रिकॉर्ड से 5 सेल्सियस नीचे है। यह तापमान 2018 की गर्मी को याद दिला रहा है। 2018 में इस मौसम में रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया था और भयंकर गर्मी पड़ी थी।

बांसवाड़ा में आसमान से फिर बरसने लगी आग, तापमान 43 डिग्री पहुंचा, लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित

जर्मनी का 90 फीसदी भाग सूखा ग्रस्त

बताया जा रहा है कि बीते वर्ष 2018 में अप्रैल से जुलाई के बीच जर्मनी में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई थी। अब इस साल लगातार तापमान काफी बढ़ने के कारण जर्मनी का 90 फीसदी इलाका सूखे की चपेट में आ गया है। जर्मनी की डीडब्ल्यूडी मौसम सेवा का कहना है कि 2018 के सूखे के बाद से यूरोप में मिट्टी की नमी की कमी को सर्दियों की बारिश से राहत नहीं मिली है। डीडब्ल्यूडी के कृषि मौसम विज्ञानी उडो बुस्च ने कहा कि जर्मनी के कई क्षेत्रों में सर्दियों के बाद की स्थिति "पिछले वर्ष की तुलना में 2019 में काफी खराब है"। बर्लिन ( Berlin ) को अभी से सितंबर के बीच 330 मिमी बारिश की उम्मीद करनी चाहिए लेकिन 233 मिमी दर्ज किया गया है जो कि औसत का 70 प्रतिशत। ब्रैंडेनबर्ग ( Brandenburg ) के किसान जो कि बर्लिन के आस-पास के इलाकों में खेती करते हैं अपनी फसल को लेकर काफी चिंतित हैं। क्षेत्रीय किसानों के महासंघ के प्रवक्ता टिनो एर्स्लिंग ने कहा, "हम बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। हमारे लिए निर्णायक महीना मई है।"

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.