
ब्रिटेन: नकली बेबी बंप लगाकर युवती ने प्रेमी पर लगाया रेप का आरोप, अब होगी जेल
लंदन। ब्रिटेन में एक युवती ने नकली बेबी बंप लगाकर अपने प्रेमी पर रेप का आरोप लगाया है। युवती ने अपने प्रेमी पर रेप का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वह प्रेग्ननेंट हो गई है। ब्रिटेन के डेली मिरर में छपी एक खबर के अनुसार ऐसा ही 25 साल की जेसिका नॉर्डक्विस्ट ने अपने ही प्रेमी को फंसाने के लिए एक फर्जी कहानी रची। उसने एक सोशल साइट पर अपनी तस्वीर डाली जिसमें उसने नकली बेबी लगाकर प्रेगनेंट होने का दावा किया।
नकली बेबी बंप
जेसिका ने नकली बेबी बंप लगाकर ऐसा दावा किया कि उसके प्रेमी ने किडनैप कर उसका रेप किया और अब वह उसके बच्चे की मां बननेवाली है। असल में मार्क वीक नामक उसका प्रेमी और जेसिका एक ही कंपनी में काम करते थे। कुछ दिनों बाद दोनों में अफेयर शुरू हो गया। दोनों एक विडियो एडिटिंग कंपनी में काम करते थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी निकट आ गए। मार्क का ज्यादातर वक्त अमरीका में गुजरता था। वह और जेसिका ज्यादा वक्त एक दूसरे के साथ गुजार सकें, इसके लिए पिछले साल जून में वह न्यूयार्क से लंदन शिफ्ट हो गया।
पिछले साल नवम्बर में हुआ ब्रेकअप
मार्क ने मीडिया से बातचीत करते हुआ कहा कि नवंबर में उनका और जेसिका का ब्रेक आप हो गया। अलग होने के बाद से जेसिका अलग-अलग ईमेल अड्रेस से उनके पास किडनैप होने और रेप करने के मैसेज करने लगी। कुछ दिन बाद जेसिका ने अपने साथ हुए रेप की कहानी बताकर सोशल मीडिया पर डाल दिया और मार्क को ब्लैकमेल करने लगी। उसने मार्क के अंडरवियर तक की फोटो सबूत के रूप में इंटरनेट पर डाल दी। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद लोग मार्क पर शक करने लगे। मार्क पर उनकी जॉब खोने का खतरा भी मंडराने लग गया।
अब पुलिस हिरासत में है जेसिका
रेप और किडनैपिंग की खबरों के बाद मार्क ने लंदन पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद लंदन पुलिस ने जेसिका को ढूंढ़ निकाला। जेसिका ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने नकली बेबी बंप लगाया था। फिलहाल कोर्ट ने जेसिका को दोषी मानते हुए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।कोर्ट ने पुलिस से जेसिका का मानसिक स्वास्थ्य जांचने का भी आदेश दिया है। जल्द ही अदालत इस मामले में सजा का ऐलान कर सकती है।
Published on:
12 Oct 2018 02:00 pm
