22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यमुनानगरः दो नाबालिग बहनों को बंधक बनाकर चार माह तक दुष्कर्म करते रहे दो युवक

यमुनानगर में दो नाबालिग बहनें लापता होने के बाद जब चार माह बाद बरामद हुईं, तो पता चला कि दो युवकों ने उन्हें बंधक बनाया हुआ था। दोनों युवक रोजाना उनके साथ दुष्कर्म करते थे।

2 min read
Google source verification
Case registered in Delhi based Girls gang rape matter in Nagaur

नौकरी का झांसा देकर दिल्ली की दो युवतियों से नागौर में सामूहिक दुष्कर्म

यमुनानगर। हरियाणा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यमुनानगर में दो नाबालिग बहनें लापता होने के बाद जब चार माह बाद बरामद हुईं, तो पता चला कि दो युवकों ने उन्हें बंधक बनाया हुआ था। दोनों युवक रोजाना उनके साथ दुष्कर्म करते थे। पुलिस ने तेज कार्रवाई दिखाते हुए दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बहनों के बयान के बाद पुलिस दुष्कर्म का प्रयास करने वाले तीसरे युवक की तलाश में जुटी हुई है।

17 जून को हो गईं थीं लापता

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीते 17 जून की सुबह दोनों बहनें (एक 16 और दूसरी 14 वर्ष) किसी काम के लिए घर से निकली थीं। लेकिन वापस नहीं लौटीं और लापता हो गईं। किशोरियों के पिता ने कैथल के चीका कस्बा के बिछिया गांव निवासी सोनू उर्फ सोहन और सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के नानौता कस्बा के रहने वाले संदीप कुमार के खिलाफ अपनी दोनों बेटियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।

किराये के मकान में बंधक बनाया

पुलिस ने खुलासा किया है कि कैथल के चीका कस्बा में दोनों किशोरियों को डेरा बाघसिंह में बंधक बनाकर रखा गया था। सोनू इन किशोरियों के घर आता-जाता रहता था और उसके मामा नजदीक ही रहते थे। उस दिन सोनू ने दोनों किशोरियों को किसी बहाने से बाहर बुलाया और साथ ले गया। सोनू ने दोनों किशोरियों को डेरा बाघसिंह में एक किराये के मकान में बंधक बनाकर रखा।

कबाड़ी काका के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि सोनू अनाज मंडी में मजदूर है। यहीं पर उसकी पहचान चीका में रहने वाले एक कबाड़ी से हो गई, जिसे हर कोई काका के नाम से पुकारता था। सोनू ने एक दिन मौका देखकर काका को दोनों किशोरियों के बारे में बताया। इसके बाद काका के साथ सोनू ने मिलकर दोनों किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, चीका में रहने वाले साहिल नामक एक युवक पर भी दोनों किशोरियों ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस फरार साहिल की तलाश में जुटी हुई है।