6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूरोप
VIDEO: स्वीडन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ऐसा हुआ स्वागत
Play video

VIDEO: स्वीडन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ऐसा हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के तीन देशों के अपने दौरे के पहले चरण मंगलवार को स्वीडन पहुंचे। यहां से वह ब्रिटेन और जर्मनी जाएंगे।
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Apr 17, 2018

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के तीन देशों के अपने दौरे के पहले चरण मंगलवार को स्वीडन पहुंचे। यहां से वह ब्रिटेन और जर्मनी जाएंगे। बता दें कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 30 साल में स्वीडन की यह पहली यात्रा है। इससे पहले राजीव गांधी ने 1988 में स्वीडन का दौरा किया था। मोदी मंगलवार को स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टेफान ल्योव्हेन के साथ द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। इसके अलावा मोदी और ल्योव्हेन स्वीडन के सीईओ के साथ गोलमेज वार्ता में भाग लेंगे। भारत और स्वीडन मंगलवार को पहले इंडिया-नोरडिक शिखर सम्मेलन की सह अध्यक्षता करेंगे। जहां मोदी और ल्योव्हेन के अलावा चार नोरडिक देश डेनमार्क, फिनलैंड, आईसलैंड और नॉर्वे के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे। मोदी शिखर सम्मेलन से इतर चार अन्य नोरडिक देशों के नेताओं के साथ अलग अलग द्विपक्षीय बैठक करेंगे। मोदी स्वीडन से ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे, जहां वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ 18 अप्रैल को द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।