कई देशों में काम कर चुकी हैं रूचि घनश्याम
रूचि घनश्याम इससे पहले विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव रह चुकी हैं। सबसे पहले उन्होंने घाना में मार्च 2008 से अक्टूबर 2011 तक भारतीय के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा रूचि बेल्जियम, नेपाल और सीरिया में भारतीय दूतावास में राजनयिक के तौर पर काम किया है। रूचि घनश्याम ने मई 2004 से मार्च 2008 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में मंत्री के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने अगस्त 2000 से मार्च 2004 तक विदेश मंत्रालय में निदेशक (पाकिस्तान) के रूप में कार्य किया। इससे पहले, उन्होंने जून 2013 से दिसंबर 2016 तक श्रीलंका में भी कार्य किया है।