टॉप 10 में अमरीका भी शामिल
थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के सर्वे में महिलाओं के साथ यौन अपराध मामले में अमरीका भी शामिल है। इस लिस्ट में अमरीका संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर है। सर्वे टीम को राय देने वाले लोगों ने कहा कि भारत और अमरीका महिलाओं की सुरक्षा संबंधी मामलों पर सचेत नहीं हैं। जिसकी वजह से यहां पर महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। दुष्कर्म, अपहरण, हत्या और महिलाओं से जबरन काम करवाना भी इस सर्वे में शामिल किया गया है। सर्वे के अनुसार, विदेशी पर्यटक भी इन देशों में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते।