6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंदन ट्रेन ब्लास्ट में पुलिस को एक और सफलता, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

लंदन ट्यूब ट्रेन मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 20 Sep 2017, 4:12 PM IST

लंदन। लंदन ट्यूब ट्रेन में 15 सितंबर को हुए आतंकवादी हमले के संबंध में तीसरे संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले में कम से कम 30 लोग घायल हो गए थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि 25 वर्षीय युवक को मंगलवार को न्यूपोर्ट शहर से गिरफ्तार किया गया। स्कॉटलैंड यार्ड के प्रवक्ता ने कहा कि तीसरे व्यक्ति को आतंकवाद अधिनियम की धारा 41 के तहत गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी मेट्रोपॉलिटन काउंटर टेररिज्म कमांड ने ग्वेंट पुलिस और वेल्श एक्स्ट्रीमिज्म एंड काउंटर टेररिज्म यूनिट (डब्ल्यूईसीटीयू) की मदद से की गई। इस मामले में पुलिस पहले भी दो गिरफ्तारियां कर चुकी है। दूसरी गिरफ्तार के बाद पुलिस ने आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था।

पर्ससंस ग्रीन इलाके में हुआ था ब्लास्ट
गौरतलब है कि 15 सितंबर को दक्षिण लंदन की अंडर ग्राउंड ट्रेन में धमाका हुआ। इस घटना में कई लोगों के चेहरे झुलस गए और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्लास्ट पर्ससंस ग्रीन इलाके में हुआ है। यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला माना जाता है। जानकारी मिलने के बाद आपातकालीन सेवाएं देनी वाली सभी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

ब्रिटेन में कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले
23 मई 2017
ब्रिटेन के मैनचेस्टर अरीना में अमेरिकी पॉप सिंगर आरियाना ग्रांडे के कार्यक्रम के दौरान हुए ब्लास्ट में 22 लोगों की मौत हो गई और 59 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया।

22 मार्च 2017
वेस्टमिंस्टर पर हुए इस हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत 5 लोग मारे गए और 20 घायल हुए। हमलावर खालिद मसूद ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी थी।

दिसंबर 2015
लिटनस्टोन ट्यूब स्टेशन पर एक हमलावर ने 3 लोगों को चाकू मार दिया। हमलावर ने वारदात को अंजाम देने से पहले कहा कि वह सीरिया का बदला ले रहा है।