अमरीकी मीडिया की खबरों में बताया गया है कि एक जर्मन अभिनेत्री ने 2006 में कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान बलात्कार के बाद वेनस्टीन के ऊपर लॉस एंजिल्स में एक मुकदमा दायर किया था। उसके बाद ही वेनस्टीन को यौन उत्पीड़न और बलात्कार के नए आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। जर्मन अभिनेत्री ने कहा था कि वह तस्करी कानूनों, हमले, और 'शरीर की मर्यादा के उल्लंघन' के लिए वेनस्टीन पर मुकदमा कर रही है। बता दें कि यह हॉलीवुड निर्माता के खिलाफ दायर दूसरा सेक्स तस्करी मामला है।