उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले सामान्य वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने विदेश में पोस्ट ग्रेजुएशन (post graduation) और पीएचडी (phd) के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए छात्रवृत्ति लिए आवेदन मंगाए हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा 7 और पीएचडी के लिए 3 आवेदकों का चयन किया जाएगा।