आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc) की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएंगे। इसके बाद एसएसओ पोर्ट्ल पर sso.rajasthan.gov.in पर लागइन करेंगे। यहां सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। पहली बार रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्म तारीख, लिंग, सेकंडरी या समकक्ष परीक्षा, आधार कार्ड, पैनकार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड में से किसी एक पहचान पत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद लॉगइन कर सिटीजन एप जीटूसी में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ऑनलाइन आवेदन कर दें। ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। इसलिए सही दस्तावेज अपलोड करें, उसमें किसी भी प्रकार की गलती न हों।