30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की भर्ती, अन्य राज्यों के लोग भी कर सकते हैं आवेदन

BPSC Teacher Recruitment 2023- बिहार की शिक्षक भर्ती परीक्षा में अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन...।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 28 Jun 2023, 7:27 PM IST

bihar-teacher.gif

,,

बिहार शिक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बदलाव का फायदा बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को भी मिल जाएगा। बिहार गवर्नमेंट ने टीचर भर्ती के आवेदन के लिए स्थानीय निवासी होने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब टीचर भर्ती के लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया है। इस फैसले के बाद अब इस भर्ती परीक्षा में कांपीटिशन बढ़ गया है। क्योंकि अब अन्य राज्यों के भी आवेदक फॉर्म भर पाएंगे।

गौरतलब है कि बिहार में एक लाख 70 हजार टीचर्स की भर्तियों के लिए आवेदन जमा हो रहे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in/) से ऑनलाइन अप्लाई कर प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकंडरी स्कूलों में खाली पदों को भरा जा रहा है।

बिहार शिक्षक भर्ती 2023

बिहार राज्य में शिक्षा वर्ग से स्नातक या मास्टर डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन मंगाए जा रहे हैं। यह आवेदन बिहार लोक सेवा आय़ोग की वेबसाइट पर मंगाए जा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक, पीजीटी और टीजीटी के कुल 170461 पदों पर भर्ती की जा रही है। बिहार पीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।

प्राथमिक विद्यालय अध्यापक

1 से 5वीं तक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले अध्यापकों के 79943 पद हैं। इस पद के लिए 25 हजार रुपए प्रतिमाह एवं अन्य भत्ते दिए जाएंगे। स्थायी और नी पेंशन योजना के नियमानुसार अनुमान्य। इस पद पर ज्वाइन से लेकर दो साल की अवधि प्रोबेशन पीरियड मानी जाएगी और काम संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो प्रोबेशन पीरियड में विस्तार किया जा सकता है।

माध्यमिक अध्यापक

9 से 10 तक माध्यमिक विद्यालय के अद्यापकों के लिए 32916 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें सभी विषय शामिल हैं। इनमें हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, अरबी, फारसी, बांग्ला शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद हिन्दी के हैं। यह पद अराजपत्रित है और इसमें मूल वेतन 31,000 रुपए प्रतिमाह और अन्य भत्ते शामिल हैं। इस पद के लिए स्थायी एवं नई पेंशन योजना के नियमानुसार अनुमान्य। इसमें भी दो साल का प्रोबेशन पीरियड होगा।

उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक

11 से 12 के बीच उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 30 विषयों के 57602 पदों पर भर्ती की जा रही है। यह अराजपत्रित पद है एवं मूल वेतन 32000 प्रतिमाह एवं अन्य भत्ते दिए जाएंगे। इस में भी स्थायी और नई पेंशन योजना के नियमानुसार अनुमान्य है। दो साल की परिवीक्षा अवधि इसमें भी होगी। सभी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2023 है।


यहां देखें नोटिफिकेशन

करियर और जॉब से जुड़ी जानकारी यहां देखें

1.70 लाख टीचर्स की बंपर भर्ती, ऑनलाइन अप्लई करें
Sarkari Naukari: राज्य सरकार को कई माइनिंग ऑफिसरों की जरूरत, 1 जुलाई से भरे जाएंगे आवेदन
भारत सरकार के उपक्रम में कई पदों पर भर्ती, 23.7 लाख तक मिलेगा पैकेज
Government Jobs: इस समय किन राज्यों में निकली है सरकारी नौकरी, देखें लिस्ट
राजस्थान के 545 सरकारी कॉलेजों में एडमिशन, 5 जुलाई से पहले करें आवेदन