सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा का आयोजन 21 मई से 6 जून तक जाएगा जिसके लिए इस वर्ष 16.85 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस प्रवेश परीक्षा में 242 यूनिवर्सिटीज भाग ले रहीं है। CUET UG एग्जाम बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। NTA देश में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रत्येक पेपर से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके अलावा किसी भी जानकारी या समस्या के लिए कैंडिडेट्स एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011 – 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- चपरासी, चौकीदार बनने की दौड़ में MBA B.Tech होल्डर, SSC की भर्ती में 55 लाख आवेदन