11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBSE 12th Arts Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट कब होगा जारी, देखें यहां

RBSE Board 12th Arts Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने कल 18 मई को 12वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार साइंस स्ट्रीम में कुल 95.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है. वहीं काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 96.60 फीसदी रहा है। अब 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाना है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 19 May 2023, 10:43 AM IST

,

RBSE 12th Arts Result Update

RBSE Board 12th Arts Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने कल 18 मई को 12वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है।
इस बार साइंस स्ट्रीम में कुल 95.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है. वहीं काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 96.60 फीसदी रहा है। अब 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाना है। रिजल्ट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होने के बाद स्टूडेंट्स चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड की एग्जाम में इस बार 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। बोर्ड की तरफ से एग्जाम के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की एग्जाम में दो विषय या एक विषय में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, इससे ज्यादा विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

मार्च-अप्रैल में हुई थी एग्जाम

इससे पहले राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की एग्जाम 16 मार्च से 13 अप्रैल के बीच कराई थी। वहीं 12वीं की एग्जाम 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। पिछले साल (2022) आरबीएसई 10वीं एग्जाम का रिजल्ट 13 जून को जारी हुआ था। 10वीं में कुल 82.89 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा था। वहीं पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड आरबीएससी 12वीं रिजल्ट स्ट्रीम के हिसाब से अलग अलग दिन जारी किया गया था।


RBSE रिजल्ट 2023 कैसे करें चेक ?

1. आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाए।
2. यहां होम पेज पर रिजल्ट 2023 का लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
3. उसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज ओपन हो जाएगा।
4. यहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे रोल नंबर, कैप्चा कोड भरना होगा।
5. जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
6. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट खुल कर आ जाएगा।
7. आप अपने रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।