इस बार 14 लाख के करीब कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन सबमिट किया है। CUET UG एग्जाम बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। NTA देश में परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, प्रत्येक पेपर से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके अलावा किसी भी जानकारी या समस्या के लिए कैंडिडेट्स एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011 – 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Navy Recruitment 2023: इंडियन नेवी में जॉब्स के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां करें अप्लाई