Metro Rail Recruitment 2023: मेट्रो रेल में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बंपर पद पर भर्ती निकाली है। इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चालू है इसलिए अगर आप भी जीएमआरसी के इन पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अप्लाई कर कर सकते हैं। जीएमआरसी इस भती प्रक्रिया के तहत कुल 424 पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 09 जून, 2023 तक या उससे पहले gujaratmetrorail।com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पद पर अप्लाई करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एसईबीसी, ओबीसी कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 300 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 150 रुपये देने होंगे।