CUET UG 2023 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG 2023) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो कैंडिडेट्स सीयूएटी एग्जाम देने वाले है वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। अंडरग्रैजुएट्स के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) एग्जाम को तीन पारियों में आयोजित किया जाएगा। किसी भी जानकारी या समस्या के लिए कैंडिडेट्स एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011 – 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप को बता दे CUET UG एग्जाम बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। सीयूईटी की परीक्षा 21 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी।