IGNOU June TEE 2023 Exam: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) ने जून टीईई 2023 परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www।ignou।ac।in से जून टीईई 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इग्नू जून टीईई 1 जून से 6 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्र में आयोजित होगा जिसमें पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि शाम के सत्र की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इग्नू जून टीईई परीक्षा में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज़ के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे, जबकि पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) और अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सेज़ के लिए डिस्क्रिप्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार ऑफीशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।