JNU recruitment 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए जेएनयू भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। गैर-शिक्षण पद के लिए जेएनयू (Jawaharlal Nehru University) भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल और 27 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट भर्ती nta.nic.in पर उपलब्ध है। जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वे विस्तृत अधिसूचना पढ़ सकते हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए सामान्य जागरूकता, तर्क क्षमता, गणितीय क्षमता और कंप्यूटर जागरूकता सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी चुनी हुई भाषा में एग्जाम दे सकते हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।