AIIMS Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली की ओर से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। एम्स (All India Institute of Medical Sciences) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर के पद पर आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2023 से शुरू हो गई है। इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 05 मई 2023 तक का समय दिया गया हैं। इस वैकेंसी में फीस जमा करने की आखिरी तारीख 08 मई 2023 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार आवेदक के पास BSc Nursing की डिग्री होना आवश्यक है। कृपया अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।