Refund Railway Fees: रेलवे में 1 लाख से अधिक पदों वाली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लगभग 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। अब बोर्ड द्वारा ग्रुप डी भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के लिए शुल्क वापसी किए जाने की प्रक्रिया कर दी गई है। इस सम्बन्ध में रेलवे ने शुल्क वापसी के लिए नोटिस जारी किया। उम्मीदवारों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाता है कि दर्ज की गई बैंक खाता संख्या और IFSC कोड सही हैं और उन्हें सलाह दी जाती है कि वे इसे जमा करने से पहले बैंक खाता विवरण और IFSC कोड की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। नोटिस के अनुसार उम्मीदवार अपने बैंक खाते का विवरण 30 अप्रैल तक अपडेट कर लें ताकि शुल्क वापसी पर राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जा सके। बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों से 500 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों से 250 रुपये शुल्क लिया था।