राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से अगले 3 महीनों में 15 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से जुलाई से सितंबर तक की अवधि में आयोजित की जानी वाली विभिन्न परीक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। इसमें उद्योग प्रसार अधिकारी, राजस्थान लोक सेवा आयोग, शासन सचिवालय औैर अधीनस्थ कार्यालयों के लिए एल डीसी व यू डीसी के पदों पर भर्ती और माध्यमिक शिक्षा विभाग में पीटीआई ग्रेड थर्ड के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं शामिल हैं। आयोग की ओर से इन तीनों ही परीक्षाओं के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं।